अखिलेश को ग्राम रोजगार सेवकों ने दिया ज्ञापन
लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार करते हुए घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। उनसे रविवार को पार्टी मुख्यालय में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।अखिलेश को दिए ज्ञापन में कहा है कि यूपी के प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष 2006 से ग्राम रोजगार सेवक काम कर रहे हैं। वर्षों से सेवा देने के बावजूद आज तक उनके नियमितीकरण के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे हजारों ग्राम रोजगार सेवकों एवं उनके परिवारों के समक्ष भविष्य को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.