नई दिल्ली, जून 18 -- सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और उसके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट करते हुए सपा पर दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और प्रदेश के तमाम पुलिस जोन और कमिश्नरेट के आंकड़े जारी किए। राजभर ने लिखा कि पीडीए का मतलब 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वह दलितों पर हुए अत्याचार के मामलों को सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि यूपी पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में दलितों और शोषितों पर अत्याचार के मामलों में सबसे अधिक संलिप्तता सपा से जुड़े यादव और मुस्लिम समुदाय...