नई दिल्ली, अगस्त 22 -- समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'चवन्नी को रुपया बना दिया' वाले बयान पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। जयंत चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव को चेतावनी दी कि इस तरह का राजनीतिक अहंकार केवल पतन का कारण बनता है। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा कि अगर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में घटिया शब्दों का प्रयोग ही करना था तो उनका नाम लेकर हमला किया जा सकता था। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि इस बहाने जाट समुदाय को निशाना बनाना और "ABCD हमने सिखाई" जैसी बयानबाजी करना पूरी तरह गलत है। आरएलडी प्रमुख ने कहा, "सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी. जाट समाज को टारगेट...