झांसी, जुलाई 5 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के रहने वाले सीताराम यादव उर्फ कन्हैया लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पीतल की प्रतिमा के समक्ष बार-बार दंडवत प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। पांच-छह दंड प्रणाम के बाद अखिलेश उन्हें रोकते हैं और पीठ थपथपाकर शाबाशी भी देते हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीताराम यादव उर्फ कन्हैया लाल ने बताया कि श्रीराम की कृपा से ही वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पीतल की प्रतिमा बनवाई थी। यह भी पढ़ें- कौन हैं सीताराम यादव? जो अखिलेश के सामने दंड बैठक लगाकर हो गए वायरल, नेता जी पर क्या बोले? अखिलेश यादव के जन्मदिन ...