नई दिल्ली, जनवरी 6 -- उत्तर प्रदेश में सपा के पीडीए पंचांग पर सियासत तेज हो गई है। सपा के इस पंचांग पर बीजेपी पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर निर्माण की तिथि का उल्लेख न करने पर इसकी आलोचना की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पीडीए कैलेंडर पर हमला करते हुए इसे पाकिस्तानी कैलेंडर करार दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तिथि को कैलेंडर से हटाना न केवल भगवान राम का विरोध है, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश की जनता इस कदम को स्वीकार नहीं करेगी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन किया था। इस पीडीए पंचांग में विशेष रूप से पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के साथ राष्ट्रीय और ऐतिहासिक दिवसों का भी उल्लेख है। प...