हमीरपुर, जुलाई 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। भाजपा के सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति की सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया में की गई पोस्ट का सपाइयों ने तीखा विरोध करते हुए मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में सपाइयों ने सोमवार को डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान की अगुवाई में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आक्रोशित सपाइयों ने सदर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का कारण बता दें कि सदर विधायक ने नौ जुलाई को अपने फेसबुक प्रोफाइल से सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ एक कार्टून पिक्चर पोस्ट की थी, जिसमें दिखाया गया था कि, राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव की फोन पर अखिल...