नई दिल्ली, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद, अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी रणनीति तैयार की है। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बसपा पूरे प्रदेश में एक विशाल शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस दिन को पार्टी अपने चुनावी शंखनाद के रूप में देख रही है, जिसका मुख्य केंद्र लखनऊ का अंबेडकर स्मारक होगा।आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी बसपा सूत्रों के अनुसार, इस बार का शक्ति प्रदर्शन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को संगठन को धार देने और युवाओं को जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगस्त 2025 में दोबारा कमान संभाल...