अखिलेश के जन्मदिवस पर सपाई लगाएंगे पीडीए पेड़
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिवस इस बार कुछ हटकर मनाया जाएगा। उनके जन्मदिवस के मौके पर एक से सात जुलाई तक सपाई प्रदूषण दूर करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर हर गांव-गली में पीडीए पेड़ लगाएंगे।सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इस संबंध में पत्र भेजकर आह्वान किया है। इसमें कहा गया है कि समता मूलक समाज के मानव-मूल्यों की स्थापना के लिए सामाजिक-न्याय का राज स्थापित हो, प्रदूषण मुक्त भारत हो, इसलिए पेड़ लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रेम, दया, अपनापन के द्वारा पीड़ित, दुखी, अपमानित परिवार को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इस दिन संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण बचाने का संकल्प भी लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.