वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का भी आयोजन किया जाएगा। सपा के जिला प्रवक्ता संतोष यादव के अनुसार एक जुलाई को सपा एवं इसके सभी अनुशांगिक संगठन अपने-अपने स्तर पर जन्मदिन समारोह का आयोजन करेंगे। एक से सात जुलाई तक वाराणसी जनपद में 'पीडीए पेड़' अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...