लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में लगाए गए विवादित होर्डिंग को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सपाइयों ने इसका खुलकर विरोध किया। कई जिलों में तो सपा नेताओं ने स्वयं ही इसे फाड़ डाला।अखिलेश को लेकर लगाए गए होर्डिंग में लिखा गया 'लाल टोपी, साइकिल निशान, यादववाद इनकी पहचान' इसके आगे भी जातिवाद को लेकर टिप्पणी की गई है। लखनऊ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लाला लाजपत राय व जयशंकर प्रसाद वार्ड सहित कई स्थानों पर इसे लगाया गया। लखनऊ में सपा नेता मौके पर पहुंचे और इसे फाड़ दिया। यह भी पढ़ें- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी के फिर लगे बैनर, दी तहरीर सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है। का...