बछरावां (रायबरेली), सितम्बर 24 -- यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी की गुरूवार को रायबरेली में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा निकली। इस दौरान उमड़ी भीड़ से बछरावां कस्बे में टोल प्लाजा से लेकर खैरहनी तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में मुश्किल खड़ी हो गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। और स्थानीय लोग जिम्मेदारों पर यह भी सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या जिम्मेदारों ने अखिलेश यादव की रथ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे क्या, जो ऐसी स्थिति पैदा हो गई।पीडीए रथ यात्रा में फंसे योगी के मंत्री सपा की पीडीए रथ यात्रा के बछरावां प...