कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में छात्रों के समर्थन में जाते समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बर्रा स्थित सचान चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव और प्रवीण सिंह 'बंटी यादव' के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार (शरद) ने कहा कि सरकार छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। यह भी पढ़ें- युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी : अखिलेश नगर उपाध्यक्ष छात्र सभा रेशू सिंह ने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस...