नई दिल्ली, जून 8 -- Akhilesh Yadav-Brajesh Pathak News: अयोध्या श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया। अखिलेश यादव की सोच बाबरवादी है। श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी अखिलेश के कोई शब्द नहीं निकले। जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी सपा मुखिया शांत रहे। अखिलेश यादव को हो क्या गया है। हमलावर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी अखिलेश ने कोई स्वागत नहीं किया। अखिलेश श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं।सपा प्...