हापुड़, मार्च 28 -- नगर समेत क्षेत्र के गांवों में में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने जनसंपर्क किया। यह जनसंपर्क 29 मार्च को नोएडा-दादरी में होने वाली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की 'पीडीए समानता भाईचारा रैली' को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया। नगर में सभासद महताब एडवोकेट के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि 29 मार्च की रैली 2027 में सरकार बदलने का काम करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब, पिछड़े, बेसहारा, दलित, गुर्जर और अन्य समाजों के नेतृत्व को कुचलने का प्रयास कर रही है। चौहान ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार ने पहले भी पिछड़े और दलितों को उनका हक दिलाया है। उन्होंने सभी समाज से अपील की कि वे इस बार अपना हक अदा करें, क्योंकि अखिलेश यादव उ...