नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- UP Politics : यूपी की राजधानी लखनऊ में सियासी तनाव उस समय बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महापौर सुषमा खर्कवाल के कैंप कार्यालय पर जाकर उनकी नेम प्लेट को चप्पलों से पीटा। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। गुस्साए सपा कार्यकर्ता सीधे महापौर के कैंप कार्यालय आवास पहुंच गए और वहां मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी उग्र हो गया। कार्यकर्ताओं ने महापौर के खिलाफ जमकर विरोध जताया और उनके बयान को अपमानजनक बताया। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण कानून तो पहले ही बन चुका, भाजपा केवल झूठ बोल रहीः अखिलेश यादवनेम प्लेट पर कालिख पोतने की कोशिश प्रदर्शन के दौरान मेरठ के सपा नेता गौरव ...