प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम (बीएएलएलबी ऑनर्स) की छात्रा अनन्या मिश्रा और अभिषेक मौर्य की टीम ने 18वीं नेल्सन मंडेला विश्व मानवाधिकार मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 में विश्व की शीर्ष 24 टीमों में स्थान बनाकर विश्वविद्यालय और देश का गौरव बढ़ाया है। दोनों विद्यार्थियों को 13 से 17 जुलाई तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित विश्व राउंड में भाग लेना है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी विदेश यात्रा संकट में थी। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा की पहल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह भी पढ़ें- एलयू में शुरू होगा बीबीए एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स, बीसीआई ने दी मंजूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...