अखिलेश की बैठक के बाद सपा का बड़ा एक्शन, सदर विधानसभा कार्यकारिणी भंग
कन्नौज, जून 23 -- कन्नौज, संवाददाता। सूबे में समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की सुगबुगाहट के बीच समाजवादी पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। संगठन के भीतर की गुटबाजी को खत्म करने और नए सिरे से धार देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, लखनऊ में हुई एक हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक के ठीक बाद जिले की सदर विधानसभा कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज जिला कार्यकारिणी, फ्रंटल संगठनों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी हकीकत जानना और कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लेना था।अखिलेश यादव से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.