बिजनौर, जून 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र और मानहानिकारक टिप्पणियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। ​सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी ने एसपी को लिखित तहरीर सौंपकर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ​जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन किसी की बेटी के संबंध में झूठी और अपमानजनक बातें फैलाना बेहद निंदनीय है। यह भी पढ़ें- अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोशित हुए सपाई सपा महिलाओं के सम्मान के साथ को...