महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर रात सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। नगर के सक्सेना चौराहे पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवागमन सुचारु कराने में जुटी रही। देर रात तक धरना चलता रहा। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अखिलेश-राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में डीएम कार्यालय घेरा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव समेत अन्य नेताओं ने कहा कि जब ...