लखनऊ, जुलाई 2 -- अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी पर रही। उन्होने चैलेंज देते हुए कहा कि ''जो चुनाव नवंबर को कराना चाहते हैं, सितंबर पर करा लें। राम मंदिर दान चोरी से बीजेपी विधानसभा चुनाव हारेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या की जमीनें लेकर लोगों को सही मुआवजा नहीं दिया, इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव हारे। अब चंदा चोरी से विधानसभा चुनाव हारेंगे। भाजपा से सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश की जनता नाराज है''। अखिलेश ने कहा कि मंदिर के चंदा चोरी की बात अब गांव-गांव पहुंच गई है। इस बार भाजपा को न चंदा मिलने जा रहा है। न बीजेपी को दान मिलने जा रहा है, न वोट मिलने जा रहा है। इसलिए हर बात को दबाने के लिए कहानी बनाकर बता देते हैं। मेरा कहना है...