कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मुस्लिमों को साधने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि मुस्लिम वोट किसी तरह उनकी झोली में आ जाए। इसके लिए वह हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पीडीए को परिवार डेवलपमेंट ऑथारिटी का नाम देते हुए नंदी ने कहा कि अखिलेश खुद मुख्यमंत्री बन चुके, चाचा, भाई-भतीजा यहां तक बुआ-मामा के लड़कों को भी राजनीति में ले आए। नोएडा के दादरी से उनकी प्रस्तावित यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका हश्र राहुल गांधी से भी बदतर होगा। जनता ने जिस तरह राहुल को किनारे लगाया है, वैसा ही अखिलेश के साथ होना है। नंदी ने कहा कि प्रदेश को जंगलराज बनाने वाले अब विकास से भयभीत हैं। वह रविवार को बिरहाना रोड स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.