अखिलेश का दावा- यूपी में अब सपा की बनेगी सरकार, अयोध्या को 'सियाराम-धाम' के रूप में करेंगे पुनर्स्थापित
लखनऊ, जून 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब उनकी सरकार आएगी और उनकी सरकार बनते ही वो अयोध्या के लिए काम करेंगे। अयोध्या और अयोध्यावासियों के अधिकारों को दोबारा स्थापित करेंगे। अखिलेश का दावा है कि अब वो अयोध्या के सनातन मान को बढ़ाएंगे और अयोध्या को धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर 'अयोध्या' को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे। प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के 'सियाराम-धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.