लखनऊ, जून 18 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को भी सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर हमला जारी रखा। ओम प्रकाश के दावों के बीच उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज विभाग में टिकट लाने वालों के साथ ही तबादलों में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को अफ़वाही मंत्री करार दिया। यह भी पढ़ें- 'अफवाही मंत्री ने जिस-जिस से एडवांस वसूले, वो सब इन्हें ढूंढ़ रहे', राजभर पर अखिलेश का तगड़ा पलटवारपंचायती समाचार अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पंचायती समाचार, टिकटार्थियों के बाद अधिकारी और ठेकेदार मिल 'ढुंढाई पंचायत' कर रहे हैं। कल तक तो 'अफ़वाही' मंत्री को केवल भावी प्रत्याशी ही ढूँढ रहे थे, जिनसे इन्होंने टिकट के नाम पर एडवांस वसूल लिया था, लेकिन अब जो जान गए हैं कि '30 सीट' की बात अफ़वाह है। न तो इन्हें एक भी सी...