लखनऊ, सितम्बर 23 -- - रायबरेली में सपा-भाजपा की छात्र इकाईयों में विवाद से गरमाई है राजनीति यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के इलाके से PDA रैली निकालने जा रहे अखिलेश यादव, सपा-कांग्रेस में क्यों ठनी? लखनऊ, विशेष संवाददातारथ यात्रा की तैयारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली में पहली बार पीडीए रथ चलाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी को गति देंगे। अपने सहयोगी दल कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से इसकी शुरुआत कर सपा अलग संदेश देने का प्रयास भी करेगी। रायबरेली में 17 सितंबर को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद जिले में युवा राजनीति गरमाई है। ऐसे समय में सपा रथयात्रा कर अपना अलग संदेश देने का प्रयास करेगी। अखिलेश की इस यात्रा को रायबरेली में संगठन को सक्रिय करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा...