अखिलेश अध्यक्ष और प्रवीण बने सचिव
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा निपाल क्लब, सिविल लाइंस में रविवार को हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अखिलेश उपाध्याय अध्यक्ष और प्रवीण द्विवेदी सचिव चुने गए। सदस्यों ने आशीष श्रीवास्तव और केके भट्ट को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार, अभिनव राय, अमित गुप्ता, उजाला नन्द शुक्ला को सह सचिव और विनय गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना। सर्वेश चतुर्वेदी, दिलीप सिंह, जफर रजा, संजय यादव, अभिषेक ओझा, अनुराग कश्यप, मयंक ओझा, तेज नारायण मिश्रा, राकेश चौरसिया व अवनीश मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। इस मौके पर शनिवार को खेले गए क्रिक्रेट टूर्नामेंट के विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव विमेश मिश्रा, प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.