प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति यादव की एआई के माध्यम से फोटो बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर सपा एमएलसी ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर पुलिस आरोपी इंस्टाग्राम यूजर की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। प्रीतमनगर निवासी सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव की तहरीर के मुताबिक, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी बेटी अदिति यादव की एआई जनरेटेड फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी shekhar 93653 से सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई और...