अखिलेशजी आपके पीडीए में डी की स्थिति दयनीय: राजभर
लखनऊ, नवम्बर 5 -- सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पीडीए को लेकर घेरा है। एक्स पर गुरुवार को किए पोस्ट में राजभर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि आपके पीडीए में 'डी' का माने 'दूर' से प्रणाम होता जा रहा है। रामपुर जाकर 'ए' से मिल लिए, बनारस में स्वाजातीय वाले 'पी' के घर-दुकान हो लिए और लगे हाथ नाम करने के लिए 'डी' सांसद के महल में टहल आए। वैसे भी आपके राज में 'पी' और 'ए' के बीच असली 'डी' यानी दलित की स्थिति दयनीय ही रही।सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वैसे, कभी मौका मिले तो आज नए उत्तर प्रदेश में किसी भी असली 'डी' की स्थिति देखने उनके आवास पर जाइएगा। उनका घर अब पक्का है, शौचालय बना है, उनकी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ दो पैसे कमा रही हैं और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार भी मिल रहा है। जो आपकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.