रांची, जून 24 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपनी सांसद निधि से करम अखाड़ा के सौंदर्यकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आदिवासी सरना समाज के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, समिति पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सरना समाज के अखाड़े आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन अखाड़ों का सौंदर्यकरण और कायाकल्प कर समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों में निहित है, इसलिए इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। सांसद ने लोगों से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का आह्वान करते...