रामपुर, जनवरी 28 -- क्षेत्र के ग्राम धनपुर शाहदरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय विराट एकता दंगल का भव्य शुभारंभ हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुरू हुए इस तीन दिवसीय दंगल के पहले और दूसरे दिन अखाड़े की मिट्टी में नामी पहलवानों ने जमकर पसीना बहाया और अपने दांव-पेचों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि रिफाकत सुल्तान ने फीता काटकर किया। उन्होंने अखाड़े में उतरकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और कुश्ती की शुरुआत कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दंगल जैसे पारंपरिक खेल न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं।पहले दिन की सबसे रोमांचक कुश्ती कसर पहलवान और हरेंद्र सिंह के बीच हुई, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, अंत में यह मुकाबला बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.