मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- तेरह मणि पंचदश नाम जूना अखाड़े के अध्यक्ष नारायण गिरी के आने के बाद गुरुवार को तीनों मंदिरों के व्यवस्थापकों में कुछ परिवर्तन किया गया है। जबकि मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को गति देने के लिए भी व्यवस्थापक बनाया गया है। जूना अखाड़े के अध्यक्ष नारायण गिरी दोपहर में लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पहुंचे, यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने काली माता मंदिर, प्राचीन सिद्धपीठ नौ देवी काली माता मंदिर और रामगंगा मंदिर का निरीक्षण किया। इनके साथ दिल्ली जूना अखाड़े से आए धीरेंद्र गिरी एवं महंत कंचन गिरी भी रहे। काली माता मंदिर में चल रहे निर्माण को गति देने के लिए हिरतेश्वर गिरी को निर्माण कार्य का व्यवस्थापक बनाया गया। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष के न आने से व्यवस्थापकों का स्थानांतरण रुका महंत नारायण गिरी ने बता...