पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति रेलवे कॉलोनी पकोड़े की बैठक अशोक मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक की तैयारी को लेकर मुरारी मंडल ने कहा कि रामनवमी आस्था परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पाकुड़ नगर में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विगत 65 वर्षों से होते आ रहा है। 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर शोभायात्रा अपराह्न में निकाली जाएगी,इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बजरंगी शामिल होंगे। शोभा यात्रा अपराह्न 3:00 बजे से अखाड़ा स्थल रेलवे कॉलोनी से नगर भवन के लिए प्रस्थान करेगी जो कैलाश नगर सिंधी पड़ा विवेकानंद चौक गांधी चौक पाकुड़ रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर अंबेडकर चौक पंच...