मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट रोड में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद विकास सहनी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के दोनों बदमाश हथियार लहराते हुए ब्रह्मस्थान होते हुए ढुलानी की ओर भाग निकले। घटना सुबह करीब दस बजे सिकंदरपुर थाने से कुछ ही दूर पर अखाड़ाघाट सब्जी मंडी के पास हुई। बदमाशों का पीछा करने के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान वार्ड पार्षद का पुत्र जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। इसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें कई जगहों पर बदमाश भागते हुए दिखे। इसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।मामले में पूर्व पार्षद विकास ने एफआईआर के लिए सिकंदरपुर थाने में आवेदन दिया है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.