मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट स्थित जानकी श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को काउंसिल संगठन की बैठक अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्थानीय महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। बैठक में स्थानीय संगठन को सशक्त करने के लिए जानकी श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही महिला यूनिट सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ। बैठक में त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, रूपा श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, मनी देवी, राखी सिन्हा, देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनोरमा देवी, विनोद झा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...