मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ाघाट पुल पर हादसा रोकने के लिए रेलिंग के ऊपर लोहे की ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पथ निर्माण विभाग यह कार्य करा रहा है। रेलिंग के ऊपर चार फीट ऊंची लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है। इसपर करीब 17 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग की कुल ऊंचाई सात फीट से अधिक हो जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पुल से कूदकर आत्महत्या की घटनाओं को रोकना और बूढ़ी गंडक नदी में कचरा फेंकने से रोकना है। एक माह के अंदर कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वाहन चालकों को भी इससे सुरक्षा मिलेगी। विदित हो कि बूढ़ी गंडक नदी में पर्व त्योहारों के बाद पुल के ऊपर से कचरा फेंक दिया जाता है। इससे नदी का जल दूषित हो रहा है। इसे देखते हुए पुल के ऊपर दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाने का का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.