मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता अखाड़ाघाट इलाके में सौ से अधिक घरों में जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। इनमें गोला, गोला बांध रोड और महावीर स्थान के पीछे का इलाका भी शामिल हैं। स्थानीय वार्ड-19 की पार्षद पूनम देवी के मुताबिक पाइपलाइन में तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति होने पर भी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। यही नहीं, कृष्णा सिनेमा के सामने स्थित सबमर्सिबल भी बंद पड़ा है। इस परेशानी से निगम को अवगत कराया गया है। इसके बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने में देरी हो रही है। यह भी पढ़ें- नल जल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे अधिकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.