ग्रेटर नोएडा, जनवरी 23 -- गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय में गुरुवार को अखलाक हत्याकांड मामले में केस ट्रांसफर की अर्जी पर सुनवाई हुई। जिला जज ने आरोपी पक्ष की याचिका को निरस्त कर दिया। इससे पहले जिला न्यायालय सरकार की केस वापसी की अर्जी को निरस्त कर चुका है। दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात गोहत्या की सूचना पर अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे दानिश को भी पीटकर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पीड़ित पक्ष के वकील यूसुफ सैफी ने बताया कि इस मामले में आरोपी पक्ष ने केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने को लेकर एक अर्जी लगाई थी। केस ट्रांसफर के मामले में लगाई गई अर्जी पर गुरुवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई।फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.