नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय में अखलाक मामले को लेकर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन वादी पक्ष के लोग गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख निर्धारित की है। दादरी के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 की रात गो हत्या की सूचना पर अखलाक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे दानिश को पीट कर अधमरा कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। अखलाक पक्ष के अधिवक्ता युसूफ सैफी ने बताया कि अखलाक मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन अखलाक के बेटे सरताज के साले की मृत्यु हो गई। इसके चलते वादी पक्ष के लोग गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंच सके। अदालत ने गवाही के लिए अगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.