फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- असोथर। करीब चार माह पहले हथगाम थाने के अखरी में हुए खूनी संघर्ष की यादें अभी धुल नहीं पाई है, वहीं स्थानीय पुलिस की हीलाहवाली के कारण बुधवार को ग्राम सभा सरकंडी में अखरीकांड की तरह खूनी संघर्ष होते बचा। विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम और पुलिस मौजूदगी में प्रधान पक्ष व विपक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी चटकी, खुलेआम असलहा लहराए जाने से भगदड़ मच गई। मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। ग्राम पंचायत सरकंडी में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत से हुए कार्यो की जांच के लिए परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह, बीडीओ राहुल मिश्रा, ज्वाइंट बीडीओ समेत अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। नाली, खड़ंजा, सड़क, आरआरसी सेंटर, शौचालय की जांच सरकंडी खास,...