गढ़वा, अप्रैल 25 -- श्री बंशीधर नगर। अखबार विक्रेता संजय कुमार की पुत्री वैष्णवी कुमारी दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में टॉप 10 में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। वैष्णवी उक्त परीक्षा में 454 अंक प्राप्त की है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता, गुरुजनों व सहपाठियों को दिया है। वह पढ़ लिखकर चार्टड अकाउंटेंट बनना चाहती है। वैष्णवी के पिता संजय कुमार, माता किरण देवी ने अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि बेटी की सपनों को पूरा करने के लिये वह हर संभव प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.