भदोही, मई 13 -- भदोही। चौरी थाना क्षेत्र के कंदुई लठियां स्थित भक्तिधाम आश्रम में बुधवार 13 मई से दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन किया गया है। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में अखण्ड मानस पाठ की शुरुआत बुधवार को सुबह 10 बजे से होगी। आश्रम के साधक विकास जायसवाल ने बताया कि 24 घंटे के अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर गुरुवार को भण्डारे का आयोजन आश्रम परिसर में होगा। . यह भी पढ़ें- रिउला ठाकुरवाड़ी में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामचरितमानस पाठ का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...