सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- अखण्डनगर, संवाददाता । क्षेत्र के ग्राम सरावां में 23 सितंबर को हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक अभियुक्त शिवम राजभर पुत्र मनोज राजभर (19) निवासी ग्राम सरावां को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इण्टर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। 23 सितंबर को गांव सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से फायर कर घायल कर दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी अखण्डनगर लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर और वहां से बेहतर इलाज हेतु केजीएमयू ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। परिजनों की तहरीर पर थाना अखण्डनगर में चन...