कौशाम्बी, मार्च 15 -- कड़ा क्षेत्र के दारानगर स्थित आरपी गार्डेन में रविवार को अखंड हिंद फौज द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सिराथू संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। शिविर में शामिल कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस प्रशिक्षण शिविर में 180 से अधिक युवा कैडेट्स भाग ले रहे हैं। सभी कैडेट्स को सात दिनों तक देशभक्ति, अनुशासन, आत्मरक्षा, मार्चिंग और सैन्य जीवन की प्रारंभिक जानकारियां दी जाएंगी। इस अवसर पर अखंड हिंद फौज के जोन कमांडर धीरज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखंड हिंद फौज युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना व...