जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर।हरे कृष्ण कॉलोनी हरि नाम संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित 3 दिवसीय अखंड हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।तीनों दिनों तक निरंतर हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।महायज्ञ के अंतर्गत अंतिम दिन भव्य जागरण रात्रि का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी रात भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके पश्चात कुंज भंग के साथ अगले दिन प्रातः 11 बजे महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया।इस अवसर पर आयोजक बापन घोष ने कहा कि"कलियुग में हरि नाम ही ऐसा साधन है, जिससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।"उन्होंने यह भी बताया कि किशन भक्त यादव समाज के लोग आने वाले 2 महीनों तक लगातार विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करत...