सिमडेगा, फरवरी 10 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र हरि नाम संकीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व मंगलवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं एवं बच्चियां मिट्टी से बने कलश को सिर उठाकर नाचते-झूमते, भगवान के जयकारे लगाते हुए पैदल शोभायात्रा के रूप में शंख नदी पहुंचीं। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पवित्र जल का कलश में भरा गया। इसके बाद पंडित नीलांबर पंडा, त्रिलोचन दास एवं भूषण दास के सान्निध्य में यजमान चंद्रनारायण मंडल अपनी धर्मपत्नी कंचन कुमारी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। आयोजन को सफल बनाने में वीरेंद्र मंडल, ओम...