सिमडेगा, फरवरी 21 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के घाघमुंडा गांव में अखंड हरिकीर्तन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकलकर खालीजोरा नदी छ्ठ घाट पहूंची जहां पंडित प्रदीप सारंगी के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत कलशों में जल भरवाया गया। यात्रा मुख्य मार्ग, झिरकामुंडा,कुरडेग होते हुए वापस घाघमुंडा मंदिर परिसर पहूंची। जहाँ यज्ञवेदि में कलशों को प्रतिष्ठापित किया गया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम जयघोष के साथ गुंज उठा। सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारणकर श्रद्धापूर्वक यात्रा पूरी की। आयोजकों ने बताया कि गांव एवं क्षेत्र में सुख,शांति,समृद्धि ,धार्मिक जागरण एवं सामाजिक एकता के उद्देश्य के लिए 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.