घाटशिला, अप्रैल 13 -- जादूगोड़ा। डोमजूडी में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन में रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। इधर राधे गोविंदो की गूंज से पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर दिखा। मौके पर पूर्व जिला परिषद करुणामय मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता ललन साव मदन मोहन मंदिर पहुंचे और अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया। इसके पूर्व कमेटी की ओर से उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मदन मोहन मंदिर में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन गंध दिवस से प्रारंभ होकर सोमवार को समाप्त होगी। रविवार को पांच हजार लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर राधा गोविन्द से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान राधा गोविंद की विभिन्न झाकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। यहां 1980 से हरिनाम संकीर्तन होते आ रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मदन मोहन, रघुनाथ जीऊ, मुकेश दास, राकेश दास, ...