चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- सोनुवा। सोनुवा के गोलमुंडा गांव में रविवार से मंगलवार तक 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान से तीन दिनों तक पूरे गांव सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहा। तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल और स्थानीय स्तर की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से मेदिनीपुर के शिवराम दास गोस्वामी, अरुण महतो, आशा रानी पातल की कीर्तन मंडलियां शामिल रहीं। आयोजन को सफल बनाने में संकीर्तन समिति के सदस्य पवित्र प्रधान, ध्रुव प्रधान, शैलेश प्रधान, अजित प्रधान और राजू प्रधान आदि ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...