सिमडेगा, जून 24 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। हनुमान वाटिका स्थित शिवशक्ति मंदिर का वार्षिक महोत्सव बुधवार को आस्था एवं उल्लास के साथ शुरू हुआ। बुधवार की सुबह पुरोहित विद्याबंधु शास्त्री के द्वारा पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। पूजन कार्यक्रम में यजमान के रूप में रामनिवास साहु आदि सपत्निक उपस्थित थे। पूजन के बाद 24 घंटे का अखंड हरि कीर्त्तन शुरू किया गया। अखंड हरिकीर्त्तन में कई कीर्त्तन मंडलियो ने भाग लिया है। मंडलियों द्वारा उच्चारित भजन से पुरा मॉहौल भक्तिमय हो गया है। समिति के कौशल राज सिंह देव ने बताया कि गुरूवार की सुबह अखंड हरिकीर्त्तन का समापन होगा इसके बाद हवन होगा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि शिवशक्ति मंदिर में स्फटिक की शिवलिंग स्थापित है, जो सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इधर बुधवार की शाम रूद्राभिषेक पूजन भी किया...