धनबाद, अप्रैल 20 -- कतरास। कैलुडीह स्थित रामनगर खटाल में आयोजित अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम में भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रविवार को बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मौके पर वशिष्ठ चौहान और विकास बजरंगी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- राधा गोविंद मंदिर में अखंड महानाम संकीर्तन का पारायण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...