घाटशिला, मार्च 22 -- घाटशिला, संवाददाता। अखंड सुहाग की रक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंजडल में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शनिवार को गणगौर भगवान की पूजा श्रद्धाभाव से की। इस मौके पर महिलाओं ने पूजा के पूर्व 16 शृंगार किये और भगवान को एक पालने में सजा कर विधि विधान से पूजा कर गीत गाये। इस संबंध में पूजा करने वाली महिलाओं ने बताया कि गणगौर भगवान की पूजा होली के दिन से ही शुरू हो जाती है। इस दौरान होलिका के जलने के बाद उसकी राख को लेकर गोली बनायी जाती है। उस गोली और पूजा सामग्री को लेकर लगातार 16 दिनों तक पूजा-पाठ किया जाता है। होली के 16 दिन जब पूरे होते हैं, तो महिलाएं एक जगह एकित्रत होकर अपने सुहाग की रक्षा के लिए घंटों पूजा करती हैं। कहा जाता है कि गणगौर भगवान शिव-पार्वती का ही एक रूप होता है। यह पूजा शनिवार को घाटशिला अनुमंडल के हर स्थान पर ...